Monday 13 May 2019

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 14 मई को आएंगे चंडीगढ़: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के उम्मीदवार सुभाष गोयल के समर्थन में करेंगे वोट अपील


By Tricitynews
Chandigarh 13th May:- चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया () के उम्मीदवार सुभाष गोयल के समर्थन में वोट अपील करने को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 14 मई को चंडीगढ़ रहे हैं। पार्टी के आला नेताओं की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से पार्टी के चुनावी कार्यालय से एक विशाल रोड शो चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों एवं कॉलोनी में निकाला जाएगा 
दोपहर 2 बजे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले चंडीगढ़ पहुंच कर इस रोड शो में शिरकत करते हुए नजर आएंगे 
रामदास अठावले के अतिरिक्त इस रोड शो में पार्टी के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष अनिल बाबा, चुनाव प्रभारी अनिल बडगूजर, सुरेश राही, महिला विंग की सदस्य ममता सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे रोड शो के बाद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में एक विशाल रैली का भी आयोजन किया गया है। शाम 7:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले इस रैली में शिरकत करते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाते हुए अपने उम्मीदवार के लिए जनता से वोट अपील करेंगे। इसके अलावा दोपहर 3:00 बजे रामदास अठावले चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को भी संबोधित करते नजर आएंगे 
आपको बता दें कि पहली बार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया () ही टिकट पर चंडीगढ़ से उम्मीदवार सुभाष गोयल चुनाव मैदान में हैं। सुभाष गोयल परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीतियों के आधार पर चलते हुए जनता से अपने लिए जनसमर्थन जुटाने का काम कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा ही सन 1956 में स्थापित की गई थी।

No comments: