Thursday 12 September 2019

जयकारो के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित


By Tricitynews
Chandigarh 12th September:- राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन चंडीगढ़ की महिला अध्यक्षा मोनिका भारद्वाज, उपाध्यक्ष पविता सैनी, उपाध्यक्ष बिमला धवन,गीता नाईक, गीता उपाध्याय,सुमन जी,हैपी,अल्ताफ, नोनी,लक्की, हर्षित,निखिल,नितिन द्वारा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर :46-B में आयोजित किये जा रहे गणपति महोत्सव का आज श्री गणपति मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया।इस महोत्सव में सेक्टर 46 की कीर्तन मंडलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह महोत्सव दिनांक 8 सितंबर से आज दिनांक 12 सितंबर तक मनाया गया। आज 12 सितंबर को दोपहर गणपति जी महाराज की आरती वंदना के साथ बप्पा को भोग लगाया गया। आरती वंदना में चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व उपमहापौर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने विशेष रूप से भाग लेते हुए गणपति का आशीर्वाद लिया  तत्पश्चात दोपहर 1:30 बजे गणपति बप्पा को सुसज्जित रथ में सवार कर विसर्जन के लिए विराजमान किया गया। रथ यात्रा सेक्टर 46 मंदिर से शुरू होकर सेक्टर 32- 33 चौक, सेक्टर 20, सेक्टर 19 मार्किट से होती हुई सेक्टर 07-26 मध्य से गुजर कर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से होते हुए पुराना पंचकूला से गुरुद्वारा नाडा साहिब के पास घग्घर नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगी।  
इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता रमन दवेसर, मंडल प्रधान संतोष कंसल, अनिता , श्याम आदि ने भी बप्पा के दरबार मे अपनी हाजिरी लगवा बप्पा का आशीर्वाद लिया।

No comments: