Wednesday 4 December 2019

विश्वास फाऊण्डेशन व एच.डी.एफ.सी बैंक ने आई.एस.बी.टी सैक्टर 17 में लगाया रक्तदान शिविर


By Tricitynews
Chandigarh 04th December:- विश्वास फाऊंडेशन सैक्टर-9 पंचकूला व एच.डी.एफ.सी बैंक ने परम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आज बुधवार को आई.एस.बी.टी सैक्टर 17 चण्डीगढ़ में रक्तदान कैंप लगाया। यह कैंप चण्डीगढ़ गर्वनमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड व रिकोगनाईजड चण्डीगढ एडमिनिसट्रेशन के सहयोग से लगाया गया। इस कैंप में हरजिन्द्र सिंह इंस्पैक्टर सी.टी.यू मुख्य अतिथि रहें। इस रक्तदान कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के साथ साथ विश्वास फाऊण्डेशन की जनरल सैक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास एच.डी.एफ.सी बैंक से असीम मलिकयूनियन के सदस्य राज कुमार शर्मा चेयरमैनजसवंत सिंह जस्सा पार्टी प्रधानहरजिन्द्र सिंह प्रधानसोहन सिंह जनरल सेक्रेटरीसंजय कुमार नैन उप प्रधानहरदीप सिंह फाईनेंस सेक्रेटरी ने संयुक्त रूप से ज्योति जलाकर किया। कैंप का संचालन ब्लड बैंक पी.जी.आई चण्डीगढ से डा. निपुण परींजा व उनकी टीम ने किया। कैंप में 199 रक्तदानियों ने भाग लिया जिसमें से 70 को किन्हीं कारणों कर वजह से रक्दान करने के लिय मना कर दिया गया। 129 रक्तदानियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्दान किया।
कैंप सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह कैंप दोपहर 4:00 बजे तक चला। सभी ब्लड डोनर्स के लिए डाक्टरों द्वारा रिकमेंड रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। सभी रक्तदानियों को उपहार के रूप में सर्टिफिकेट व बैज देकर सम्मानित किया गया।