Monday 27 January 2020

71वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यकर्मों का आयोजन किया


By Triictynews
Chandigarh 27th Jan, 2020:- देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक ध्वजारोहण कार्यकर्मों का आयोजन किया गया| जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानों पर राष्टीय ध्वज को फेहराया और सलामी दी|
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया इंचार्ज रविंदर पठानिया ने बताया कि  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रमों की शुरुआत पार्टी कार्यालय कमलम से हुई| सुबह 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने राष्टीय ध्वज को सलामी दी| इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश कुमार, जिला नंबर 1 के जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और जिला नंबर 3 के जिला अध्यक्ष रविंदर शर्मा, उपमहापौर जगतार सिंह जग्गा, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली व् पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे|
इसके उपरांत जिला नंबर 4 के जिला अध्यक्ष मनीष भसीन के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अरुण सूद, सांसद किरण खेर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया| इस अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और दलीप शर्मा  उपस्तिथ थे| इसके पश्चात् सेक्टर 38 वेस्ट में भाजपा के जिला नंबर 2 के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 8 की वेलफेयर रेजिडेंस एसोसिएशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अरुण सूद, महापौर राजबाला मालिक, वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा अमिता राणा आदि ने भाग लिया| उधर जिला नंबर 2 के मंडल नंबर 10  और मंडल नंबर 11  मंडल अध्यक्ष  वरिंदर टम्टा और मंडल नंबर 9 के मंडल अध्यक्ष पंकज आज़ाद ने ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक ने ध्वजा रोहण किया|
इसके अलावा जिला नंबर 2 के वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष दुर्योधन राणा और वार्ड नंबर 11 के सेक्टर 41 और सेक्टर 56 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया| | जिसमें पार्टी के प्रदेश मीडिया इंचार्ज रविंदर पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी| वार्ड नंबर 5 इडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास, वार्ड नंबर 7 के मलोया मस्जिद में भय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसमें अरुण सूद, वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, पार्षद हाजी खुर्शीद, प्रदेश सचिन रमेश निक्कू, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा ने भाग लिया और लोगों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान की|
उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू वितरण किये गए और रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया| इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमे विजेता छात्रों को मुख्या अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया|
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने उपस्थित सभी लोगों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान की और कहा कि वर्ष 1950 में देश को सम्पूर्ण प्रभुसत्ता संपन्न का दर्शा प्राप्त  हुआ था और हमें अपना संविधान मिला जिसके अंतर्गत हमें नागरिकता के अधिकार प्राप्त हुए| समय समय पर जरुरत के अनुरूप संविधान के कुछ अनुच्छेदों का संशोधन भी किया गया| हाल ही मैं नागरिकता संशोधन एक्ट में हुए बदलाव पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एक्ट को पहले [पढ़ें और समझें कि यह नागरिकता देने वाला एक्ट है कि नागरिकता छीनने वाला| ऐसे में किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कहाँ से खतरा है| दरअसल देश के विपक्षी दाल केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ साजिशों को रच रहें हैं| देश के भितं भ्रम फैला रहे हैं और पुश्प्रचार कर रहे हैं| कई प्रदेशों में तो आगजनी और दंगा फसाद करवाने में भी नहीं चुके| ऐसा करके वो देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और देश के नागरिकों के हितों को टाक पर रख कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं| उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की छवि को जनता के बीच ख़राब करने का है परन्तु ये लोग नहीं जानते कि  देश की अधिकांश जनता मोदी के साथ है और इस कानून को लेकर सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिला कर चल रहे हैं| देश की जनता के बीच झूठ का प्रचार करने वाली राजनैतिक दलों का स्वयं ही पर्दाफाश हो रहा है और देश की जनता के बीच उनका असली चेहरा सामने रहा है| उनके षड्यंत्रों से अब जनता अपना मुँह मोड़ रही है और इस एक्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के साथ कड़ी है| उन्होंने सभी लोगों से अपीन करते हुए कहा कि स्वयं के अलावा हमें अन्यों को भी इस एक्ट के बारे में समझने की जरुरत है ताकि वे लोग देशहित और राष्ट्रहित के लिए कोई सकरात्मक फैसला ले सके|

No comments: