Saturday 11 January 2020

लोहड़ी पर्व:सिया ने देश की बेटियों निर्भया और डॉक्टर प्रियंका को दी श्रद्धांजलि


By Tricitynews
Chandigarh, 11th Jan,2020 :- चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन की तरफ से इंडस्ट्रियल एरिया फेस टू में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। और इस लोहड़ी के त्यौहार को देश की दोनों बेटियों निर्भया और डॉक्टर प्रियंका रेडी के साथ-साथ देश की सारी बेटियों को समर्पित किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ मेयर राजबाला मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा, एरिया काउंसलर देवेश मोदगिल, शक्ति देव शाली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चंडीगढ़ मेयर का सिया के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह सलैच ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। और आए हुए सभी पार्षदों मेहमानों को भी सिया के प्रधान सभी एजुकेटिव टीम ने शॉल देकर सम्मानित किया।
 सिया के उपप्रधान दीपक शर्मा ने कहा कि सिया की तरफ से इस वर्ष लोहड़ी का ये पर्व देश की बेटियों निर्भया और डॉक्टर प्रियंका को समर्पित किया गया है और आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हम नतमस्तक है और शर्मिंदा है ऐसा कुकृत्य करने वालो की वजह से। दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसा घिनौना काम जरने वालो को फास्टट्रैक कोर्ट के जरिये जल्द से जल्द सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसा करने वालो को सबक मिल सके। 
एसोसिएशन के अभी सदस्यों ने समाज से अपील की बेटियों की इज़्ज़त करे और उनकी रक्षा और सुरक्षा में अहम योगदान दे।

No comments: