Monday 20 January 2020

जे पी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर अवि भसीन ने दी मुबारकबाद


By Tricitynews
Chandigarh 20th Jan-2020:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजन अवि भसीन ने अपनी पूरी टीम की और से उन्हें बधाई  प्रदान की|
अवि भसीन ने जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिया गए इस फैंसले का स्वागत किया, जिन्होंने नड्डा जी पर अपना विश्वास जताया और उनके मजबूत हांथों में पार्टी की भागदौड़ दी| उन्होंने कहा की जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के  कद्दावर नेताओं में से एक हैं| हिमाचल प्रदेश के छोटे से राज्य से नाता रखने वाले नड्डा जी ने अपनी काबिलियत के दम पर आज बीजेपी पार्टी में अपना एक ऊंचा कद बनाया है| अपनी कड़ी मेहनत और संगठनात्मक कौशल के बल पर आगे बढ़े हैं। विनम्र और मिलनसार जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा परिवार में बहुत सम्मान किया जाता है। विश्व की एकमात्र सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होगी और और हम सब मिल कर मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा को देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे। अंत में अवि भसीन ने एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जे पी नड्डा को बधाई और शुभकामनाएं दी|

No comments: