Friday 21 February 2020

सेक्टर 24 मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया लंगर प्रसाद: चना-पूरी और खीर का भोले भक्तों में बांटा प्रसाद


By Tricitynews
Chandigarh 21st Feb, 2020:- देवों के देव महादेव, नीलकंठ, बम बम भोले बाबा भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज सेक्टर 24 मार्किट  वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लंगर लगाया गया। इस दौरान चना-पूरी और खीर प्रसाद स्वरूप लोगों में बांटे गए। लंगर आयोजन के अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम मेयर राजबाला मलिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,स्थानीय पार्षद सुनीता धवन और भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन,चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा और सेक्टर 23 मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश महाजन भी उपस्थित हुए। उन्होंने इस दौरान केवल लंगर वितरण की सेवा की, बल्कि स्वयं भी लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मार्किट के सुरिंदर सिंगला अनिल गोयल, अनिल गर्ग उर्फ रिंकू, सचिन गोयल, प्रेम कांसल जय भगवान, सुदर्शन, राम सिंह, असीम सिंगला और प्रिंस बंसल इत्यादि दुकानदारों ने लंगर वितरण सेवा में अपना योगदान दिया।
मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश बंसल ने बताया कि सेक्टर 24 मार्किट की तरफ से अपने आराध्य देव भगवान शिव के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाता है और भोले बाबा के भक्तों में बांटा जाता है। इसी तरह इस वर्ष भी चना पूरी और खीर का लंगर प्रसाद लोगों में बांटा गया। उन्होंने कहा कि भोले बाबा का आशीर्वाद अगर यूँ ही बना रहा तो उनकी मार्किट इसी तरह आगे भी लंगर प्रसाद का आयोजन करती रहेगी।

No comments: