Saturday 26 November 2016

नोटबंदी मे देश के सभी नागरिको के कंधे से कंधा मिलकर खडा होकर योगदान देना होगा: ज्योतिंद्रभाई मेहता

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 26th November:- सहकारिता सामान्य लोगो की क्रय शक्ति बढाने वाली तथा बडे प्रमाण में रोजगार सृजन कर स्वावलंबी का मार्ग प्रशास्त करने एवं देश की वास्तविक सर्वसमावेशीय विकास की सच्ची प्रक्रिया है। इसमे गरीब,पिछडे,बनवासी,अनुसूचित जाति -जनजाति जैसे लोगो के आॢथक उत्थान करने की असीम शक्ति है। सहकार भारती के चंडीगढ,पंजाब अधिवेशन मे सहकार भारती के राट्रीय अध्यक्ष एंव नेफकब के चेयरमैन ज्योतिंद्रभाई मेहता ने व्यक्त किए। उन्होने अपने संबोधन मे कहा कि जिस प्रकार अमूल की कोपरेटिव के माध्यम प्रतिदिन 29 लाख महिलाएं 15 हजार गांवों से 17 करोड का दुध इकटटा कर केवल प्रगति मे देश ही नही पूरी दुनिया मे ढाका बजाया है। अन्य किसी भी प्राइवेट सैक्टर मे नही हो सकता।
सहकार भारती वी.जी. कुरीयन मोहमद युनूस जैसे सहकारी कार्यकर्ता निर्माण कर भारत को सबल ,स्वावलंबी समृद्ध बनाने मे कार्य कर रहे है। देश उनके व्यवहार से ही दुनिया का समृद्व सशक् बनेगा। उन्होने ने कहा है कि विकास सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रधानमंत्री की ओर से नोटबंदी में देश के सभी वर्ग के लोगो को योगदान देने की जरूरत है। कंधे से कंधा मिलकर कार्य करना होगा ताकि देश विकास की राह पर तेजी से चलायेगा। काला धन रोकने का प्रयास है जिसके परिणाम आने वाले समय मे दिखाई देगे।  
अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिह ग्रेवाल तथा सिख संगत के राष्ट्रीय सगठन महामंत्री अविनाश जयसवाल, सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री देव्रेंद सिह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय देवांगन हरिपाल गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित करके किया। संगठन मंत्री  अविनाश जायसवाल ने गुरू गोबिन्द सिह के प्रकाश पर्व पर सहकार भारती का संदेश बिना संस्कार नही सहकार-बिना सहकार नही उद्वार घर घर तक पहुचाने का अहवान किया।
हरजीत सिह ने सहकारिता से समाज मे सामाजिक सांस्कृतिक जागरण का उल्लेख कर इसके महत्व को प्रतिपादित किया। राष्ट्र निर्माण मे महिला सशक्तीकरण विषय पर नगर निगम के समाज विकास अधिकारी विवेक त्रिवेदी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होने दीन दयाल उपाघ्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन मे महिलाएं के योगदान के बारे मे बताया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय देवांगन ने कहा है सामान्य वर्ग के लोगो को लिए अॢथक योगदान देने के कार्य मे महत्वपूर्ण योगदान देने मे सहयोग करता है। उन्होने सहकार भारती के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के पंजाब के सह प्रातकार्यवाह मुनीश्वर लाल ने ग्रामीण किसानो की आय में दुगुनी वृद्धि व विकास के कार्य के लिए आगे आने का अहवान किया।
प्रचारक प्रेमजी गोयल ने सबल सहकार-समृद्व भारत विषय पर अपने विचार रखें।



No comments: