Thursday 24 August 2017

विश्व पब्लिक स्कूल में खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान आयोजित

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 24th August:- चंडीगढ़  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत  विश्व पब्लिक स्कूल दरिया के विद्यार्थियों को खसरा एवं रूबेला टीकाकरण किया गया।  यह अभियान विशेष तौर पर 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए  चलाया गया है। यह अभियान डॉक्टर गीतू अग्रवाल की देख रेख में चला। उन्होंने बताया कि इससे  खसरा जानलेवा बीमारी है  इससे निमोनिया, दस्त और जीवन के लिए अन्य घातक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इससे जन्मजात  दोष और अंधापन आदि बीमारियां पैदा होती हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों बीमारियों को हराने के लिए  टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए।  इस मौके पर उनकी टीम में  अरुण कपिला, सुभागी देवी, पूजा शुक्ला, प्रीति गुप्ता, अच्छे लाल, किशन लाल आदि भी मौजूद थे।







No comments: