Saturday 2 September 2017

पहला श्री श्याम महोत्सव पंचकूला में 3 सितम्बर को

                                             Photo By Parveen Kumar
By Tricitynews Reporter
Chandigarh 02nd September:- श्री श्याम सखा मंडल चंडीगढ़ की ओर से पंचकूला में पहले श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 3 सितम्बर रविवार को बेकर्स लाउन्ज सेक्टर-9 पंचकूला के सामने पार्किंग स्थल में आयोजित किया जा रहा है।
इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए श्री श्याम सखा मंडल के प्रधान कन्हैया मित्तल ने बताया कि मंडल के द्वारा श्याम बाबा का महोत्सव पंचकूला में पहली बार किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा का भव्य सुन्दर दरबार सजाया जाएगा, और देसी घी का भंडारा लगाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि महोत्सव में भारत के मशहूर कलाकार कन्हैया मित्तल ,राजू खंडेलवाल एवं मोना अपने भजनो द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान करेंगे।
मंडल के प्रधान कन्हैया मित्तल ने आगे और जानकारी देते हुए बताया की महोत्सव में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी श्याम सिंह चौहान जी भी खास तौर पर उपस्थित रहेंगे।
मंडल के अन्य सदस्य योगेश बंसल, राहुल सिंगला, चेतन बोथरा तथा आदिल गर्ग बे बताया की महोत्सव शाम 7 बजे शुरू होगा।



No comments: