Tuesday 10 July 2018

भारत बचाओं जनांदोलन में उमड़े युवा कांग्रेसी


By Tricitynews
panchkula 10th July:- हरियाणा युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधीकरार देते हुए आज 'भारत बचाओ जन आंदोलन' की शुरुआत की और इसके तहत मार्च निकाला जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्ती लिए युवा कांग्रेसियों ने भाजपा भगाओ, भारत बचाओ के नारे लगाए।  इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए । ये आंदोलन पूरे देश में किया जा रहा है और पंचकूला में आॅल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी व हरियाणा प्रभारी जगदीप कम्बोज गोल्डी, हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू की अध्यक्षता भारत बचाओ जन आंदोलन' की शुरुआत की गई।  
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि यह जन आंदोलन देश में बढ़ती अव्यवस्था और मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ हम लड़ेंगे, युवा कांग्रेसी डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता सँभालने के बाद से ही देश में किसान और युवा की स्थिति दयनीय हो गयी है। देश में महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है। किसान को न तो फसल का उचित दाम मिल रहा है और न समय पर भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों और किसानों की स्थिति पहले से काफी बदत्तर कर दी।  उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह हरियणा में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोड़ेंगे।  उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से काफी परेशान हैं क्योकि इस सरकार ने केवल दमन की निति अपनाई हैं। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने कहा कि आजे देश में युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं कि उनकी फसलों की वाजिब कीमत नहीं मिल रही है। देश में महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है। हाल यह है कि आम आदमी त्रस्त है और सरकार मस्त है। इन हालातों में लोगों के पास आवाज उठाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा हुआ है।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी एंव राष्ट्रीय सचिव जगदीप कम्बोज गोल्डी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, जिसको पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। रोजगार के नाम पर पकौड़ा बेचने का सलाह दे रही है। इस सरकार में किसी को भी अपनी बात रखने का हक नहीं है।
हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन कुंडू कहा कि 'इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान परेशान हैं कि उनकी फसलों की वाजिब कीमत नहीं मिल रही है। युवा नौकरी न मिलने के कारण परेशान हैं।'नोटबंदी और जीएसटी लागू करके सरकार ने व्यापार की कमर तोड़ दी है जिससे युवाओं में बेरोजगारी और हताशा बढ़ रही है।
युवा कांग्रेस  प्रधान सौरव गर्ग ने कहा कि यह जन आंदोलन देश मे बढ़ती अव्यवस्था और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी जी ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद काला धन लाएंगे, लोकपाल लाएंगे। हालात ये हैं कि काला धन आना तो दूर, सरकार की सरपरस्ती में देश का 61,036 करोड़ रूपये का बैंकों का सफ़ेद धन नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे काले चोर लूट कर भाग गए।

No comments: