Saturday 18 August 2018

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए आप हरियाणा भेजेंगी 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद

By Tricitynews
Chandigarh 18th August:- आम आदमी पार्टी हरियाणा के कार्यकर्ता दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की अपील पर केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 लाख की आर्थिक मदद भेजेंगे |
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि केरल की जनता को आज पुरे देश के सहयोग व साथ की जरुर है, इस संकट की घड़ी में हम सभी को राजनीती से उपर उठ कर एक साथ उनकी मदद करनी चाहिए, अरविन्द केजरीवाल जी ने जो यह पहल की है वह एक मिशाल है , उनकी मदद करने की इस पहल में हरियाणा के कार्यकर्ता उनके साथ है |
जयहिंद ने कहा कि पुरे प्रदेश से आप कार्यकर्ता आगे आये है व केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए व अपने सामर्थ्य अनुसार हर संभव सहायता करेंगे |
जयहिंद ने सभी हरियाणा प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद, मंत्री, नेताओं व प्रशासनिक अधिकारी DC , SP सहित सभी कर्मचारियों से अपने सामर्थ्य अनुसार केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने की अपील की है | मानवता सभी जाति-धर्म व राजनीतिक पार्टियों से उपर उठ कर है |
नवीन जयहिंद ने हरियाणा की जनता से अपील की कि हरियाणा के लोग हमेशा ही भाईचारे की मिशाल रहे है, केरल के लिए भी प्रदेश की जनता वही भाईचारा दिखाएगी व मदद के लिए आगे आएगी | ताकि जरूरतमंद तक ये मदद पहुंच सके |



No comments: