Tuesday 14 August 2018

महिला संकीर्तन मंडल रामदरबार ने मनाई तीज: मंडल की नई कमेटी का किया गठन: सरोज बाला गोस्वामी को चुना गया चेयरमैन

 By Tricitynews
Chandigarh 14th August:- रामदरबार स्थित शनिदेव मंदिर में आज महिला संकीर्तन मंडल की ओर से तीज समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान अनिता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।
                 
तीज समारोह के दौरान महिला संकीर्तन मंडल की महिलायों द्वारा भजन कीर्तनसत्संग के अलावा मेहंदी इत्यादि का भी आयोजन किया गया। वहीं इस मौके महिला संकीर्तन मंडल की नई कमेटी का भी चयन किया गया। सरोज बाला गोस्वामी को चेयरमैन और पिंकी सेठ को प्रधान चुना गया। इसके अलावा प्यारोशर्मीली और आशा को सदस्य चुना गया।
                                   
सरोज बाला गोस्वामी ने बताया कि महिला संकीर्तन मंडल की ओर से आज तीज समारोह मनाया गया है। जिसमे मंडल की महिला सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन के साथ साथ नाच गाना भी किया गया था।मंडल की महिला सदस्यों ने इस मौके पींघ पर भी झूले लेते हुए लुत्फ़ उठाया।मिठाई बाँट कर सब का मुंह भी मीठा कराया गया।

No comments: