Thursday 22 November 2018

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटर रैली


By Tricitynews
Chandigarh 22nd November:- नारी शक्ति और वीरता की प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती के अवसर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा चंडीगढ़ इकाई द्वारा दोपहिया वहां रैली निकली गयी।  भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में ब्रह्मषि आश्रम सेक्टर 19 से सेक्टर 33 भाजपा कार्यालय कमलम तक निकाली गयी इस स्कूटर रैली में करीब 100 स्कूटर सवार महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कुछ महिलाएं रानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा में भी थी। दुपहिया वाहन रैली को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव जसविंदर कौर जी एवं श्रीमती नीलम,  सामाजिक कल्याण विभाग के अध्यक्षा संतोष शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्षा नेहा,मीना राणा, मीरा शर्मा, रूबी, मोनिका भारद्धाज एवं चंडीगढ़ महिला मोर्चा की अन्य महिला पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने इस रैली में बढ़़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

No comments: