Monday 26 November 2018

चंडीगढ़ की सुप्रिया गोयल राष्ट्रीय मानवता पुरस्कार से सम्मानित


By Tricitynews
Chandigarh 26th November:- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व् सराहनीय सेवाओं के लिए वूमेन पावर सोसाइटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज सेवियो को आज राष्ट्रिय मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वूमेन पावर सोसाइटी की राष्ट्रिय अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा ने इस अवसर पर देश भर के विभिन्न हिस्सों से आये 40 से 50 समाजसेवियों को सम्मानित किया।
चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में  समाजसेविका सुप्रिया गोयल को भी उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए सोसाइटी की ओर से उनकी समाज में व्यक्तिगत उल्लेखनीय व् सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

No comments: