Monday 18 March 2019

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन और रोटी बैंक ने 32 हॉस्पिटल के सामने लगाया लंगर


By Tricitynews
Chandigarh 18th Mar, 2019:- राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की चंडीगढ़ इकाई ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्री श्री स्वामी सत्येंद्र नाथ महाराज जी के आशीर्वाद से प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने रोटी बैंक की तरफ से जी.एम.सी.एच, सेक्टर 32 हॉस्पिटल में लंगर का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की महिला अध्यक्षा चंडीगढ़ मोनिका भारद्वाज, महामंत्री आशा शर्मा,पुष्पा राठौड़, गीता नाईक,एवं आर.ऐच. ऐस.ऐस चंडीगढ़ की पूरी इकाई ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मोनिका भारद्वाज ने बताया कि लंगर आयोजन का उद्देश्य समाज भलाई के साथ साथ उन लोगों के लिए भोजन मुहैया करवाना है, जो अपने बीमार पेशेंट की देखभाल में व्यस्तता के चलते कैंटीन आदि जगह से खाना नही खरीद पाते है।


No comments: