Tuesday, 23 April 2019

मनीमाजरा के युवाओं ने थामा अविनाश शर्मा का दामन


By Tricitynews
Chandigarh 23rd April:- मनीमाजरा चंडीगढ़ में विनीत वर्मा और गोरा सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चंडीगढ़ की आवाज पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर विनीत वर्मा ने कहा की हमने 15 साल पवन बंसल का शासन और 5 साल बीजेपी के किरण खेर का शासन देख लिया और आज स्थिति यह है कि चंडीगढ़ बदसूरत शहरों में गिना जाने लगा है।
विनीत वर्मा ने आगे कहा कि सभी को देखा बार बार, अविनाश शर्मा अबकी बार क्योंकि लोग पवन बंसल और बीजेपी के शासन से दुखी हो चुके हैं और चंडीगढ़ के लोगों को अविनाश सिंह शर्मा के रूप में विकल्प मिला है।  इस मौके पर अविनाश सिंह शर्मा ने फूलों का हार डाल कर विनीत वर्मा, गोरा सिंह और उसके साथियों को चंडीगढ़ की आवाज पार्टी में शामिल किया।
गोरा सिंह ने कहा कि वर्षों की तलाश के बाद चंडीगढ़ का विकल्प चंडीगढ़ की आवाज अविनाश सिंह शर्मा मिल गये है। भाजपा-कांग्रेस जनता के मतो से चुनकर संसद भवन में पहुंचकर पार्टी की आवाज बनकर रह जाते थे।
अविनाश सिंह शर्मा किसी पद पर नहीं फिर भी आज चंडीगढ़ की आवाज बनकर बड़ी बड़ी समस्याओं को दूर कर भाजपा कांग्रेस के साजिश का पर्दाफाश किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, अनिल सिंह,दीपक, भोला,आदि उपस्थित थे।


No comments: