Wednesday 24 April 2019

बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ इकाई के छह से अधिक नेता कांग्रेस में हुए शामिल


By Tricitynews
Chandigarh 24th April:- सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। यह सभी वरिष्ठ नेता, बसपा (चंडीगढ़ इकाई) के पूर्व अध्यक्ष जगीर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस भवन में पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हो गये।
इस मौके पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल तथा चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबडा ने उनका स्वागत किया और कहा कि बसपा, चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को अधिक मजबूती मिली है। 
आज कांग्रेस में शामिल होने वालों में बसपा (चंडीगढ़ इकाई) के पूर्व अध्यक्ष जगीर सिंह, बसपा, स्थानीय इकाई के पूर्व जनरल सचिव बसपा चंडीगढ़ कम ऑफिस इनचार्ज गुरमुख सिंह, बसपा, चंडीगढ़ सचिव अरुण शर्मा, पूर्व महासचिव (बीएसपी ऑफिस बियरर चंडीगढ़ टेंट एंड कैटरिंग एसोसिएशन) जसवंत राय, जल सप्लाई एंड सेनीटेशन कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रेसिडेंट स्वरूप सिंह सैणी, महासचिव (मनीमाजरा)पाल सिंह, रिटायर्ड ईओ केवल कृष्ण, पूर्व महासचिव (डड्डूमाजरा)गोगन रामवार्ड नं. 5 के प्रभारी तथा अबेडकर वेलफेयर एसोसियेशन, चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट अजमेर सिंह, हरजिंदर सिंह, मुखतिया सिंह, चरनजीत, फुरखान  थे।
चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबडा ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम बसपा नेताओं का पूरे दिल से कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं। हमारी पार्टी हमेशा ऐसे लोगों के लिए होती है, जो लोगों को धर्म और जाति के आधार पर विभाजित करने के बजाय विकास के साझा दृष्टिकोण के लिए लोगों को एकजुट करने में विश्वास रखते हैं। 
इस अवसर पर जगीर सिंह ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वे अब कांग्रेस पार्टी का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक जिन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है, वे बहुत ही अनुभवी और सक्रिय नेता हैं हम पवन कुमार बंसल को अपना पूण समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ वचन बद्ध हैं।
इस अवसर पर लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की भांति है जो सभी का मान सम्मान करती है। दीर्घकालिन विकास के लिए कांग्रेंस पर भरोसा करना खुशी की बात है। इससे लोगों में कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय, हमने हमेशा यथार्थवादी और उल्लेखनीय लक्ष्य हासिल करने का वादा किया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है वे कांग्रेस को भारी मात्रा में मतदान कर विजयी बनायें और रूके हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाये।

No comments: