Monday 21 October 2019

चंडीगढ़ में मिस एंड मिसेज नॉर्थ इंडिया ग्लैमरस-2019 फ़ैशन कांटेस्ट 03 नवंबर को: बच्चों के लिए ग्लैमरस प्रिंस एंड प्रिंसेस लिटिल स्टार्स ब्यूटी पैजेंट का भी होगा आयोजन: गलैमजोन सैलून की ओर से किया जा रहा है आयोजन


By Tricitynews
Chandigarh 21st October:- ग्लैमजोन यूनिसेक्स सैलून की ओर से मिस एंड मिसेज नॉर्थ इंडिया ग्लैमरस 2019- फैशन कांटेस्ट और ग्लैमरस प्रिंस एंड प्रिंसेस-2019 लिटिल स्टार्स ब्यूटी पैजेंट का आयोजन चंडीगढ़ में 3 नवंबर को किया जाएगा। जोकि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल टोरक्वायइज में होगा। इसके लिए पहले ऑडिशन लिए जा रहे है। ऑडिशन आज 20 अक्टूबर को गलैमजोन सैलून एस. सी. एफ. 117 पहली मंजिल फेस 11 मोहाली में आयोजित हुए। इस दौरान भारी संख्या लड़कियो और महिलाओं सहित बच्चों ने ऑडिशन में भाग लिया।अगला और आखरी ऑडिशन 30 अक्टूबर को 4 बजे से गलम जोन सैलून, फेस 11 मोहाली में होगा| जिस के बाद 1 नवम्बर और 2 नवम्बर को ग्रूमिंग सेशंस होंगे और 3 नवंबर 2019 को दोपहर 3 बजे से ग्रैंड फिनाले होगा।
आयोजनकर्ता सुदर्शन कुमार ने बताया कि इस कांटेस्ट के जरिये वो लड़कियों और महिलाओं के साथ साथ बच्चों में छुपी कला प्रतिभा को आगे लाना चाहते है। उनका मकसद इन्हें एक सही मंच मुहैया कराना है। जिसके माध्यम से ये आगे जाकर अपना कैरियर बना सके। उन्होंने बताया कि बच्चों के फैशन शो के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। जिसमें से पहला ग्रुप चार साल की उम्र से लेकर 8 साल तक की उम्र के लिए रहेगा। वहीं दूसरा ग्रुप आठ से 12 साल तक के बच्चों के लिए रहेगा।
सुदर्शन कुमार के अनुसार कॉन्टेस्ट के विजेता, फर्स्ट रनर अप और सेकंड रनर अप को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, गिफ्ट, वाउचर, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट, पोर्टफोलियो इत्यादि दिया जाएगा। इसी तरह सब टाइटल विजेताओं को भी सैश, ट्रॉफी, गिफ्ट, वाउचर, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट, पोर्टफोलियो दिया जाएगा।

No comments: