Friday 11 October 2019

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर निकाली शोभायात्रा: शोभायात्रा के जरिये लोगों को दिया प्लास्टिक फ्री इंडिया का सन्देश


By Tricitynews

Chandigarh 11th October:- :- भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ के चेयरमैन गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम डडूमाजरा से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए रामदरबार के वाल्मीकि मंदिर मे सम्पन्न हुई।इस अवसर कमेटी के कुलदीप ढिलोड,गीता राम चौधरी,नीटू,श्याम लाल घावरी,पवन नेहरू, रवि आदिवाल,बबीता,मीनू मलिक,सुमन,मोना,रेनू नेहरू,सोनिया,पवन अटवाल,संजीव राही, तरसेम, रिंकू, समय सिंह,बंटी गहलोत,,विजय,सतीश,राजिंदर मकवाना,सन्नी बिरला इत्यादि पदाधिकारी भी मौजूद थे।

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ के चेयरमैन गुरचरण सिंह के अनुसार भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आज शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा के स्वागत के लिए सेक्टरों की विभिन्न मार्किट में चाय लंगर इत्यादि की भी व्यवस्था की गयी थी। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को सन्देश दिया गया है की पर्यावरण के संरक्षण हेतु हम सभी को प्लास्टिक का त्याग करते हुए "प्लास्टिक फ्री इंडिया" का निर्माण करना है।  
शोभायात्रा वाल्मीकि आश्रम डडूमाजरा से शुरू होकर सेक्टर 25 भास्कर आफिस के सामने से होते हुए सेक्टर 24, 23, 22, 21, 20 के अंदर से होते हुए सेक्टर 20 गुरुद्वारा चौक से होकर सेक्टर 32, 31 से होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया से वाल्मीकि मंदिर रामदरबार में सम्पन्न हुई।

No comments: