Tuesday 21 December 2021

जसबीर सिंह बंटी के समर्थन में कुमारी सैलजा और राजकुमार वेरका ने किया चुनाव प्रचार: कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही जनता के हितों और वेलफेयर को दी प्राथमिकता: कांग्रेस लीडर्स

By Tricitynews Reporter

Chandigarh, Dec.21, 2021:- नगर निगम के 24 दिसंबर को होने वाले चुनावों के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हर उमीदवार ने अपने अपने वार्ड में रैली, पदयात्रा और जनसभा के माध्यम से अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया। वहीँ वार्ड नंबर 24 ( सेक्टर 36, 42, गाँव अट्टावा और आदर्श कॉलोनी) में कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी के समर्थन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रेजिडेंट कुमारी सैलजा, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रेजिडेंट सुभाष चावला और पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर राजकुमार वेरका ने एक जनसभा को सम्बोधित कर वार्ड के सम्पूर्ण विकास के लिए जसबीर सिंह बंटी के हक़ में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश में महंगाई चरम सीमा है। भाजपा कि पूंजीवादी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।बी जे पी देश को बड़े व्यावसायिक घरानों को बेचने के मिशन पर का कर रही है, परन्तु ऐसा नहीं होने देगी और देश की आम जनता के अधिकारों के लिए सदैव लड़ती रहेगी।  उन्होंने कहा कि वार्ड निवासियों को एक युवा, कर्मठ, ईमानदार और समाजसेवी छवि वाले उमीदवार को चुनना चाहिए, जिसमे वार्ड वासियों की सेवा के लिए पैशन और समर्पण भावना है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने स्थानीय भाजपा को चंडीगढ़ के लोगों को भारी करों के बोझ में डालने के लिए फटकार लगाई, जबकि वे कोविड महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नगर निगम चुनाव जीतती है तो पार्टी लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान लोगों से वसूले गए पानी के शुल्क और  हाउस  प्रॉपर्टी  कर के करीब 150 करोड़ रिफंड करेगी यह राहत चंडीगढ़ के निवासियों के सभी वर्गों पर लागू होती है। लॉकडाउन के दौरान वसूल की जाने वाली राशि का समायोजन अगले बिल में किया जायेगा और इस आशय का प्रस्ताव निगम की पहली बैठक में पारित कर दिया जायेगा।

  वहीँ इससे पहले जसबीर सिंह बंटी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन को ध्यान में रखते हुए अपने वार्ड पदयात्रा कर वार्ड के हर तरफ पहुँच बनाई।

 

No comments: