Wednesday 8 March 2017

ऐप ड्रिलीवर से घर बैठे ही डाक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब दवाएं मंगवाएं:मेडिकल स्टोर पर आने जाने से मिलेगा छुटकारा

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 08th March:- कैसा हो अगर आपको घर बैठे ही मोबाईल के सिर्फ एक क्लिक पर दवाई उपलब्ध हो जाए और वो भी 20 प्रतिशत डिस्काउंट पर। जी हां ऐसा ही एक ऐप ड्रिलीवर (Dreliver) लांच किया  गया है जिससे आप घर पर बैठे ही डाक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की हुई दवाओं को मंगवा सकते हैं। इससे न केवल आपका समय बचेगा बल्कि दवाई खरीदने के लिए मैडीकल स्टोर पर लगने वाली बडी-बडी लाईनों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। ट्राईसिटी के लोगों को इस ऐप के माध्यम से दवाईयांअपने घर पर ही मंगवाने में काफी मदद गार साबित होगा।
ड्रिलीवर (Dreliver) की सेवाएं प्राप्त करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में Dreliver सर्च करके उसे डाउनलोड  इंसटाल करें। इसके बाद ड्रिलीवर खोलें और इसमें डाक्टर की प्रिस्क्रिप्शन अपलोड  करें। 
अपलोड करनेके बाद ड्रिलीवर का डिस्काउंट कोड CHD20 डालें और दवाई का आर्डर प्लेस करें। लो जी हो  गया  आपका आर्डर तैयारऔर यह दवाएं आपको घर पर फ्री होम डिलीवरी के  माध्यम  से  कैश आन डिलीवरी  के आधार पर बहुत कम समय में उपलब्ध हो जएंगी।
इस ऐप के बारे में ड्रिलीवर के सीईओ गौरिष सिंगला ने बताया कि जब वे अपनी पढाई पूरी करके आस्ट्रेलिया  से अपने  देश वापस आए तो उन्होंने महसूस किया कि आज के सूचना-प्रोद्यौगिकी के युग में भी लोगों को बीमारी के चलते दवाई खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पडता है और कई लोगों को तो इतनी ज्यादा उम्र होती  है कि वे सही ढंग से खडे तक नहीं हो पाते पर उन्हें दवाई लेने के लिए मजबूरन लाईन में लगना पडता है। उन्होंने बताया कि कई बार तो एक ही मैडीकल स्टोर से सारी दवाईयां भी उपलब्ध नहीं होती और लोगों को कई दुकानों में घूमना पडता है। इसी सोच के साथ और लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने इस ऐप को  बनाने की सोची और कहते हैं कि जिस काम में लोगों की भलाई छुपी हो,वो काम अपने-आप होता जाता है और यह ऐप बन  कर तैयार हो गया। उन्हांने बताया कि यह ऐप कई जगहों पर सफलतापूर्वक काम कर रहा है और लोगों को सुविधा  उपलब्ध करवा रहा है। गौरिष सिंगला ने मात्र 24 साल की उम्र में इस ऐप को लांच करने में जो सफलता हासिल की है वह वाकई काबिले तारीफ है। गौरिष सिंगला का कहना है कि लोगों को इस ऐप को इंस्टाल  करके इसका लाभ लेना चाहिए।



No comments: