Friday 5 May 2017

अमित शाह 20 मई को होंगे चंडीगढ़ में : टंडन



By Tricitynews Reporter
Chandigarh 05th May:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 20 मई को चंडीगढ़
में होंगे| इस एक दिवसीय प्रवास में वह पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे|
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने प्रदान की |
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एक दिवसीय चंडीगढ़ आगमन पंडित दीनदयाल
उपाध्याय कार्यकर्ता विस्तारक योजना का हिस्सा है | पार्टी के केंद्रीय नेर्तितव ने  समूचे देश में पंडित जी की
जन्मशताब्दी पर सभी राज्यों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का प्रावधान किया है जिसमे पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष 90 दिनों के लिए सभी राज्यों में अपना प्रवास रखेंगे | इसी के चलते 20 मई को उनका चंडीगढ़
आगमन हो रहा है | उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियो, जिला अध्यक्षों,
मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों के साथ साथ किसी न किसी प्रकार के विभिन्न समूहों में भाजपा
कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और बूथ स्तर तक किसी एक बूथ पर वह बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे |
उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल कार्यकर्ता विस्तारक योजना के अंतर्गत केंद्रीय स्तर पर सभी राज्यों से 15
दिन, 6 माह और एक वर्ष के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के नाम मांगे थे जिसके तहत चंडीगढ़ से भी 28 पार्टी
कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु गए थे | ऐसे कार्यकर्ता अब अन्य राज्यों में जाकर पार्टी के विस्तार के लिए अपना समय
वहां लगायेंगे और इसी प्रकार से चंडीगढ़ में भी अन्य राज्यों से पार्टी के कार्यकर्ता यहाँ आने वाले हैं जो पार्टी के
विस्तार के लिए कार्य करेंगे |

No comments: