Monday 11 September 2017

अमनदीप बने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव: सुखदेव सिंह ने जिला महासचिव पद पर जीत हासिल की

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 11th September:- चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के रविवार हुए चुनाव में अमनदीप सिंह स्लैच भारी मतों से जीत हासिल कर महासचिव निर्वाचित हुए है। उन्हें इस चुनाव में 556 वोट पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदियों को बहुत ही कम वोट पड़े। वही इन चुनावों में सुखदेव सिंह जिला महासचिव चुने गए।
चंडीगढ़ युथ कांग्रेस के कल रविवार को हुए चुनावो में बरिंदर ठाकुर यहां प्रधान बने वही महासचिव पद पर अमनदीप सिंह स्लैच ने जीत हासिल की।
विजयी होने पर अमनदीप सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से आशीर्वाद लेने उनके निवास स्थान पहुंचे।
अमनदीप सिंह ने बताया कि मनीष तिवारी ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी है। अमनदीप सिंह सलैच ने बताया की वो दूसरी बार युवा कांग्रेस के महासचिव चुने गए है, इससे पहले के कार्यकाल में भी वे महासचिव पद पर ही थे। उन्होंने बताया की इंडियन युथ कांग्रेस के क्राइटेरिया के हिसाब से प्रधान पद के लिए काम से काम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए पर वो अभी 27 वर्ष के हुए नहीं है तो उन्होंने पुनः से महासचिव पद पर ही चुनाव लड़ने की सोची। जिसमे उन्हें प्रधान पद सहित अन्य पदों पर हुए मतदान में सब से अधिक वोट पड़े




No comments: