Friday 19 July 2019

पोल खोल- हल्ला बोल अभियान के तहत घर –घर जायेंगे आप कार्यकर्ता: नवीन जयहिन्द


By Tricitynews
Chandigarh 19th July:- आम आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है जिसकी शुरुआत कल से प्रत्येक विधानसभा हलकों में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मीटिंग लेकर करेगी | इस मीटिंग में विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे | इस मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा प्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता एवं प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द लेंगे | पहले चरण में जुलाई महीने के अंत तक 40 विधानसभाओं पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की मीटिंग ली जायेगी | इस मीटिंग में सभी पोलिंग स्टेशन व पोलिंग बूथ पर बूथ ब्रिगेड की तैयारी की जायेगी | जिसकी शुरुआत शनिवार को सुबह दस बजे जींद की जुलाना विधानसभा , साढ़े बारह बजे  गोहाना जिले की गोहाना , व सोनीपत की सोनीपत विधानसभा में सायं साढ़े तीन बजे एवं राई विधानसभा में सायं सवा चार बजे मीटिंग करके की जायेगी | 
आगमी दिवसों पर 21 जुलाई रविवार को फरीदाबाद की बडखल , पलवल की होडल , झज्जर की बहादुरगढ़ विधानसभा की जायेगी |  22 जुलाई को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा , 23 जुलाई को  दादरी , महेंद्रगढ़ 24 जुलाई को  पानीपत, सोनीपत  25 जुलाई को  करनाल , यमुनानगर 26 जुलाई को  पंचकूला, कुरुक्षेत्र  जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में बूथ ब्रिगेड तैयारी के लिए मीटिंग ली जायेगी |
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि विधानसभा स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन कार्यकर्ताओं को बूथ ब्रिगेड की ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा है | आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता सस्ती बिजली , फ्री पानी , प्राइवेट हॉस्पिटल में गरीबों का फ्री इलाज, मोहल्ला क्लिनिक, किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ फसल खराब होने पर मुआवजा, शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद जैसे दिल्ली  में किये एतिहासिक कामों को घर तक लेकर जायेंगे | साथ ही उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार के खिलाफ पोल खोल –हल्ला बोल अभियान के तहत खट्टर सरकार की नाकामियां व झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा | जनता के बीच भाजपा का 2014 का मेनिफेस्टों लेकर जायेंगे और भाजपा ने जो वायदे किये थे वो जनता को याद दिलाएंगे | आज प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज है, कानून –व्यवस्था इमरजेंसी में पड़ी है | बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है | हर साल बेरोजगारी बढ़ रही है | छोटी –छोटी बच्चियों के साथ आये दिन रेप जैसी अमानवीय घटनाए हो रही है | अब जनता को भाजपा के झूठ से बचाना जरूरी है |

No comments: