Wednesday 4 September 2019

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश ने एस.एस.पी,ट्रैफिक-चंडीगढ़ से उनके दफ्तर में की भेंट: चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों को बनाये रखने में ट्रैफिक पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया

 By Tricitynews
Chandigarh 04th September:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रदेश इकाई ने चंडीगढ़ एस.एस.पी शशांक आनंद से पुलिस हेड क्वार्टर में स्थित उनके ऑफिस में उनसे भेंट की। मोर्चे की महिला सदस्यों ने एस.एस.पी को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका और उनकी टीम का चंडीगढ़ में चालान के नये कानून लागू करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इन नये ट्रैफिक नियमों को लागू करके चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में और कमी आयेगी।

महिला मोर्चा चंडीगढ़ की सदस्यों ने चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों को बनाये रखने में ट्रैफिक पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और रैलियों,शिविर एवं नुक्कड़ नाटकों द्वारा भी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का आश्वासन दिया।

No comments: