Monday 8 February 2021

राज और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का “जे एल स्ट्रीम” अर्थात "जल्दी लाइव" एप प्रतिभाशाली भारतीयों को देगा बड़ा मंच

Tricitynews Reporter

Chandigarh Feb. 08, 2021:- बहुचर्चित और प्रतीक्षित लाइव स्ट्रीमिंग एप, जे एल स्ट्रीम की 6 जनवरी 2021 से शानदार शुरुआत हुई है। इस पहली "मेक इन इंडिया" सोशल लाइव स्ट्रीमिंग एप ने स्ट्रीमर ऑफ द मंथ के लिए एक शानदार कार का पुरस्कार भी घोषित किया। 15 लाख रुपयों की उत्तम रकम कमाकर झारखंड की प्राची भारती जनवरी महीने की टॉप स्ट्रीमर बनीं है।

चंडीगढ़ की इंजीनियरिंग छात्रा आँचल सिंह 10 लाख रुपये कमाकर और दिल्ली स्थित मॉडल आयेशा शाह 7.5 लाख रुपये कमाकर इस महीने की स्पर्धा में रनर-अप ठहरीं। जेएल स्ट्रीम के एमडी राज कुन्द्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य भारत भर के कौशल को रोजगार दिलाना है और उनका मंच टैलेंट और इन्फ्लुएंसर्स को पूरे विश्व की निगाहों तक पहुंचने का आश्वासन देता है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए प्राची को झारखंड से मुंबई में जेएल स्ट्रीम के मुख्यालय में आमंत्रित किया गया।

प्राची इस प्राइज को पाकर बेहद खुश हुईं। उन्होंने कहा कि मुंबई में इस प्रकार सम्मान पाकर वो बहुत गर्व महसूस कर रही हैं ।  जेएल स्ट्रीम ने उनकी लोकप्रियता को बढौती दी है। उनके परिवार को भी उन पर गौरव है। एक छोटे शहर की लड़की के लिए जो पहली बार मुंबई आयी है, ये एक अविस्मरणीय अनुभव है।

जे एल स्ट्रीम उन शॉर्ट वीडियो एप्प्स से एक कदम आगे है, जो भारत सरकार द्वारा चीनी ऐप्स पर लगे प्रतिबंध से पहले बहुत प्रचलित थीं। राज कुंद्रा का कहना है कि उनका प्रमुख ज़ोर कंटेंट की क्वालिटी पर है। यह एकमात्र लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय ऐप है,जो आपको अपनी लोकप्रियता और सृजन से अर्जन का मध्यम देता है।

 

No comments: