Friday 26 August 2016

15 साल की ऑचल सेतिया समाज सेवा से जुडी

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 26th August:- सेवा भाव सबसे बडा पुण्य माना जाता है। ऐसे ही एक सितारे की हम बात करने   जा रहे है। आंचल सेतिया, स्टाबेरी फील्ड हाई स्कूल की 15 वर्ष की आंचल सेतिया, दसवीं कक्षा में पढने वाली छात्रा सामाजिक सेवाओं में लगी हुई है। जब भी उसे अपनी पढाई से समय मिलता है वह संस्था लॉइन्स क्लब राम दरबार, और संस्था समर्पण निर्माण चंडीगढ के गरीब और असहाय बच्चों के साथ समय बिताती है। पिछले दो सालों से ऑचल इस क्लब से जुडी हुई है। वह बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उन्हे फल, दूध, बिस्किट आदि भोजन के रूप वितरित करती है आंचल बच्चों को आगे बढने के लिए प्रेरित करती है। 
ऑचल का उदाहरण लेकर हम सब को समाज सेवा में अपना हाथ बढाना चहिए क्योकिं ऐसे हजारों हाथ आगे बढेंगे तभी समाज आगे बढेगा। हमें ऑचल जैसी हजारों बच्चियों पर गर्व है जो जरूरतमंद बच्चों के लिए अपना किमती समय निकालती है। ऑचल का कहना है कि समाज बढेगा तभी तो देश आगे बढेगा  




No comments: