Saturday 20 August 2016

चंडीगढ यूथ कांग्रेस ने राजीव गांधी को 72वें जन्म दिवस पर याद किया

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 20th August:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जनम दिवस पर यहाँ कांग्रेस पार्टी ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की।
वही चंडीगढ़ युथ कांग्रेस ने भी राजीव गांधी को श्रधांजलि अलग तरीके से अर्पित करते हुए निशुल्क हेल्थ चेक अप और ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया।सेक्टर 20 स्थित बाल्मीकि मंदिर में आयोजित इस कैंप का संचालन होम्योपैथिक डॉक्टर अणुकांत गोयल और अनीशा भाटिया ने किया। कैंप के दौरान विभिन्न बीमारियो के बारे में डॉक्टर ने केवल जांच की बल्कि लोगो को उनकी दवाईया भी मुहैया करवाई। हेल्थ चेक उप कैंप के दौरान लगभग 100 लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गयी। डॉक्टर्स ने इस मौके ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा रोग एवम अन्य कई बीमारियों की जांच की
चंडीगढ़ युथ कांग्रेस के महासचिव अमनदीप सिंह ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की यह 72वां जनम दिवस है। उन्हें देश में कंप्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है।अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की।युथ कांग्रेस उन्हें सच्चे मन से श्रधांजलि अर्पित करता है।



No comments: