Saturday 20 August 2016

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आई.टी. सैल ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिवस

By Tricitynews Reporter
Chandigarh 20th August:- पूर्व प्रधानमंत्रीभारत रत्नस्वर्गीय राजीव गांधी जी का 72वां जन्मदिवस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आई.टी. सैल द्वारा पानीपत में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करके मनाया गया और अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने की। 
इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि राजीव गांधी एक सशक्त और कुशल राजनेता थे और उनके आधुनिक दृष्टिकोण युवा उत्साह के कारण प्रत्येक भारतवासी के दिल में उनके लिए विशेष सम्मान है। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रोद्योगिकी का विकास राजीव जी का स्वप्न था जिसके फलस्वरूप देश के कोने-कोने में संचार की तमाम सुविधायें उपलब्ध हैं। अशोक तंवर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल अथवा शुरूआत की जिनमें संचार क्रांति कंप्यूटर क्रांति के अतिरिक्त शिक्षा का प्रसार, 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। इसी प्रकार राजीव गांधी जी ने कई साहसिक पग उठाए जिनमें श्रीलंका में शांति सेना भेजा जाना, असम समझौता, पंजाब समझौता, मिजोरम समझौता आदि प्रमुख हैं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रियो ओलम्पिक में देश की दोनों बेटियों को पदक अर्जित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मंत्री रियो ओलम्पिक में खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के नाम पर समुन्द्र किनारे मौज-मस्ती करने में व्यस्त रहे।
पानीपत में आयोजित किए गए आई.टी.सैल सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं में आई.टी. सैल के चेयरमैन पंकज खरबंदा, हरियाणा विधायक दल की नेता किरण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बलबीर पाल शाह, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादयान, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, महासचिव जगदेव मलिक आदि प्रमुख थे।
इसके अतिरिक्त आज पूरे प्रदेश में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा ब्लॉक जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करके राजीव जी को श्रद्धांजलि भेंट की गई। 




No comments: