Friday 3 August 2018

मुख्यमंत्री कराए विज को मेंटल होस्पिटल में भर्ती: नवीन जयहिंद


By Tricitynews
Chandigarh 03rd August:- आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांवड़ यात्रा निकालकर प्रदेश भाजपा के सभी मंत्रियों को गंगाजल देने का ऐलान किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान आज यहां पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछले चार साल के दौरान प्रदेश में जातिवाद बढ़ावा देते हुए भाईचारे को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हरियाणा में छत्तीस बिरादरी की एकता समाप्त हो गई है।
नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा जब जातिवाद के नाम पर दंगे हो रहे थे और कांग्रेस,भाजपा व इनेलो (इनेलो) के नेता राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे थे उस समय भी आम आदमी पार्टी ने रोहतक से मेरी जाति हिंदुस्तानी कार्यक्रम चलाकर प्रदेश में भाईचारा कायम करने का प्रयास किया है।
नवीन जयहिंद ने कहा कि राजनीति से हटकर आप ने छत्तीस बिरादरी की भाईचारा कांवड़ यात्रा शुरू की है। जिसके माध्यम से प्रदेश के लोगों को भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश में सभी जातियों के लोगों एकजुटता के साथ प्रदेश के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि भाईचारा कांवड़ यात्रा का समापन अगस्त को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित राज्यस्तरीय शहीद व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर होगा । 
नवीन जयहिंद ने विज द्वारा दिए बयान पर कि आप वालों को गंगा में डूब मरना चाहिए पर पलटवार करते हुए कहा कि हम मरने-मारने की बात तो नही करेंगे लेकिन  मुख्यमंत्री उनका इलाज मेंटल होस्पिटल में भर्ती करवाए या फिर आगरा में इनका इलाज करवाए | नवीन जयहिंद ने कहा कि हम इनके अच्छे स्वास्थ्य की गंगा मैया से इनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है  व इनको गंगा-जल भेंट करेंगे ताकि उनको कुछ सद्बुद्धि आये |


No comments: