Monday 17 June 2019

प्लेटिनम होंडा को मिला नंबर 1 डीलरशिप अवार्ड इन इंडिया


By Tricitynews
Chandigarh 17th June:- दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा की ओर से 12 जून को नई दिल्ली में आयोजित किए गए राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड समारोह में चंडीगढ़ के प्लेटीनम ग्रुप को नंबर वन डीलरशिप इन इंडिया अवार्ड से नवाजा गया। ग्रुप के मालिक संदीप गिलहोत्रा-रंजना गिलहोत्रा उनके पुत्र करण गिलहोत्रा को यह अवार्ड होंडा ग्रुप के अध्यक्ष एवं सीईओ मिनोरू कातो, बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार सीनियर वाइस प्रेजीडेंट सेल्ज एंड मार्केटिंग यादविंदर सिंह गुलेरिया ने प्रदान किया। 
बता दें कि प्लेटीनम ग्रुप की शुरूआत चंडीगढ़ में प्लेटीनम होंडा की डीलरशिप से साल 2001 में हुई थी। थोड़े ही समय में प्लेटीनम होंडा ने अपनी शाखाएं खन्ना, फाजिल्का, जीरकपुर, मंडी गोबिंदगढ़, समराला, दोराहा, जलालाबाद, डेरा बस्सी, लालडू, पायल और 15 से ज्यादा नेटवर्क 19 साल में फैला दिया। प्लेटीनम ग्रुप द्वारा साल 2018-19 में एक लाख 75 हजार दुपहिया वाहनों की सर्विस और 20 हजार दुपहिया वाहनों की बिक्री की गई है।
प्लेटीनम होंडा ग्रुप के मालिक संदीप गिलहोत्रा और करण गिलहोत्रा ने इस कामयाबी के पीछे होंडा की विश्वसनीयता और होंडा दुपहिया वाहनों पर लोगों के अथाह विश्वास को बताया। दिल्ली में हुई कान्फ्रेंस में पूरे हिंदुस्तान के डीलर्स ने शिरकत की और जापान से भी होंडा की सीनियर मैनेजमेंट उपस्थित रही। प्लेटीनम होंडा ग्रुप के मालिक गिलहोत्रा ने विश्वास जताने और उन्हें नंबर वन बनाने के लिए सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया है।

No comments: